लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday November: बैंक नवंबर में 17 दिन रहने वाले हैं बंद, निपटा लें जरूरी काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2021 12:16 IST

Bank Holiday November list 2021: अगले महीने दिवाली से लेकर छठ पूजा और भाई दूज जैसे कई त्योहार हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में भी कई त्योहार इस महीने पड़ रहे हैं। ऐसे में नवंबर-2021 में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के अनुसार नवंबर में भारत में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे।दिवाली से लेकर छठ पूजा और भाई दूज आदि त्योहार नवंबर में पड़ रहे हैं।बैंकों में ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों में वहां के महत्वपूर्ण त्योहारों या मौकों पर दी जाती हैं।

नई दिल्ली: भारत में त्योहारों का सीजन जारी है। इस दौरान कई संस्थाएं विभिन्न तारीखों पर बंद रहती है। इनमें बैंक भी शामिल हैं। अगले महीने की बात करें तो नवंबर में इस बार 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में इन छुट्टियों में अंतर आ सकता है।

आरबीआई ने अपनी विस्तृत सूची में बताया है कि नवंबर में कब-कब बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। वैसे छुट्टियों के दिन भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हासिल करते रह सकते हैं। सभी राज्यों में वहां के हिसाब अलग-अलग मौकों या महत्वपूर्ण त्योहारों पर बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holiday November list 2021: बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे। दूसरी ओर इंफाल में भी बैंक बंद होंगे।3 नवंबर: नरक चतुर्दशी पर बेंगलुरु में बैंक बंद4 नवंबर: दिवाली/ लक्ष्मी पूजा/काली पूजा/ अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) पर बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा)/ विक्रम संवत नया साल/ गोवर्धन पूजा पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।6 नवंबर: भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ निंगोल चाकोबा पर गंगटोक सहित इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।7 नवंबर: रविवार का दिन (साप्ताहिक अवकाश)10 नवंबर: छठ पूजा पर पटना और रांची में बैंक बंद रखे जाएंगे।11 नवंबर : छठ पूजा पर पटना में बैंक बंद12 नवंबर : वांगला उत्सव पर शिलांग में बैंक बंद13 नंवबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) को छुट्टी14 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)19 नवंबर: गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रखे जाएंगे।21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)22 नवंबर: कनकदास जयंती पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।23 नवंबर : सेंग कुट्सनेम के मौके पर शिलांग में बैंक बंद होगे।27 नवंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) के दिन छुट्टी।28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

टॅग्स :BankRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी