लाइव न्यूज़ :

Bangladesh vs India ODI 2022: टीम इंडिया को बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हो गए कप्तान!, टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध, कई टांके लगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 18:54 IST

Bangladesh vs India ODI 2022: दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा और इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती उपचार के दौरान चोटिल हिस्से में कई टांके लगाने पड़े। फ्रेक्चर का पता करने के लिये कुछ और स्कैन कराये जाएंगे। चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये समय पर फिट होने पर भी सवाल बना हुआ है।

Bangladesh vs India ODI 2022: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलना संदिग्ध है। वह बुधवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कैच लेने के प्रयास में बाएं अंगूठे और तर्जनी ऊंगली के बीच ‘वेबिंग’ में चोट लगा बैठे।

दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा और इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा। उन्हें स्कैन के लिये ढाका अस्पताल ले जाया गया और शुरुआती उपचार के दौरान चोटिल हिस्से में कई टांके लगाने पड़े।

माना जा रहा है कि फ्रेक्चर का पता करने के लिये कुछ और स्कैन कराये जाएंगे। इससे भारतीय कप्तान के बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये समय पर फिट होने पर भी सवाल बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।’’ रोहित चोटिल होने के बाद दूसरे वनडे में मैदान में नहीं उतर सके। उनके अंगूठे पर पट्टियां बंधी हुई थी। अगर टांके एक हफ्ते के भीतर कट जाते हैं तो भी वह पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ट्रेनिंग नहीं कर पायेंगे।

इस बीच चोटों की समस्या से जूझने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर दूसरे वनडे में गेंदबाजी करते हुए ‘हैमस्ट्रिंग’ में जकड़न के कारण अपने कोटे के केवल तीन ओवर ही गेंदबाजी कर पाये। वहीं पहले वनडे में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को पीठ में जकड़न के कारण दूसरे वनडे की टीम से बाहर कर दिया गया था। 

टॅग्स :रोहित शर्माबांग्लादेश क्रिकेट टीमटीम इंडियाबीसीसीआईशाकिब अल हसन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल