लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Protest News Live Updates: क्या बांग्लादेश हिंसा और तख्तापलट घटनाक्रम के पीछे विदेशी ताकत और पाकिस्तान की कोई भूमिका, राहुल गांधी ने पूछे सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2024 18:38 IST

Bangladesh Protest News Live Updates: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों के भीतर उत्पन्न हालात को लेकर कुछ सवाल किए। सरकार की अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति के बारे में जानना चाहा।सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि इस पहलू को भी देखा जा रहा है।

Bangladesh Protest News Live Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार द्वारा बांग्लादेश के हालात पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सवाल किया कि क्या पड़ोसी देश के इस घटनाक्रम के पीछे विदेशी ताकतों, खासकर पाकिस्तान की कोई भूमिका हो सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी ने बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों के भीतर उत्पन्न हालात को लेकर कुछ सवाल किए। उनके मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष ने बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के हटने के राजनयिक प्रभावों से निपटने के लिए सरकार की अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति के बारे में जानना चाहा।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार वहां के हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि क्या पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बांग्लादेश में हुए नाटकीय घटनाक्रम में विदेशी शक्तियों, विशेष रूप से पाकिस्तान की भूमिका हो सकती है? एक सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि इस पहलू को भी देखा जा रहा है।

टॅग्स :बांग्लादेशराहुल गांधीशेख हसीनानरेंद्र मोदीS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण