लाइव न्यूज़ :

2018 में पैदा होने वाली सबसे पहली लड़की को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा

By IANS | Updated: December 29, 2017 18:02 IST

2018 में जन्म लेने वाली पहली लड़की के संयुक्त बैंक खाते में पांच लाख रुपये भी जमा किए जाएंगे।

Open in App

बेंगलुरू के किसी सरकारी अस्पताल में नए साल में जन्म लेने वाली पहली लड़की को स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी। बेंगलुरू के महापौर आर. संपत राज ने शुक्रवार को बताया, "नव वर्ष (1 जनवरी) पर शहर के किसी भी सरकारी अस्पताल में समान्य प्रसव के जरिए जन्म लेने वाली पहली लड़की को कॉलेज में डिग्री स्तर तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी ताकि लड़कियों को बोझ नहीं समझा जाए।"

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) अपने आयुक्त और 2018 में जन्म लेने वाली पहली लड़की के संयुक्त बैंक खाते में पांच लाख रुपये जमा कराएगी और इस पर मिलने वाले ब्याज का इस्तेमाल लड़की की शिक्षा के लिए किया जाएगा।

राज ने कहा, "प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों में जाने वाली गर्भवती महिलाएं गरीब परिवार की होती हैं और दुर्भाग्य से उन्हें लगता है कि लड़कियों को पालना एक भारी बोझ है।"

विजेता का पता लगाने के लिए सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्य अधिकारी 31 दिसंबर की मध्यरात्रि के बाद और 1 जनवरी के पहले घंटे या शुरुआती घंटों में पैदा होने वाली बच्चियों के जन्म के समय को रिकॉर्ड करेंगे।

राज ने कहा, "शल्य चिकित्सा के जरिए प्रसव कभी भी किया जा सकता है इसलिए सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने केवल प्राकृतिक प्रसव के माध्यम से जन्म लेने वाली बच्ची को ही यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।" शहर में करीब 32 स्वास्थ्य केंद्र नगर निकाय द्वारा संचालित किए जाते हैं जिनमें से 26 में मैटर्निटी वार्ड हैं।

टॅग्स :न्यू ईयरनवजात शिशु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील