लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एम्स में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगा बैन, दवाओं के दुरुपयोग पर भी कसा गया है शिकंजा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 21, 2022 12:00 IST

ऐसे में दवाओं के दुरुपयोग में लिप्त पाए गए अनुबंधित कर्मचारी या सुरक्षा कर्मचारी को पुलिस के हवाले भी किए जाने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एम्स में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगा दिया गया है। यही नहीं दवाओं के दुरुपयोग पर भी सख्ती की गई है। दवाओं के दुरुपयोग के रोक थाम के लिए भी अस्पताल के गार्ड्स को सख्स निर्देश दिए गए है।

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अस्पताल परिसर में अब से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। अस्पताल द्वारा इस कदम को राष्ट्रीय प्लास्टिक अपशिष्ट उत्पादन को कम करने के लिए उठाया गया है। 

यही नहीं परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर भी शिकंजा कसा जा रहा है और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत स्टाफ सदस्यों और छात्रों को ज्यादा गंभीर बनाने के भी निर्देश दिए गए है। इसके रोक-थाम को लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए है।  

क्या है पूरा मामला

एम्स अस्पताल द्वारा जारी ज्ञापन में यह कहा गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं अस्पताल के परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति या कर्मी द्वारा दवाईयों की बिक्री पर भी शिकंजा कसा गया है और अस्पताल के गार्ड्स को यह आदेश दिया गया है कि वे इस तरह से दवा बेचने वाले लोगों का फोटो या वीडियो करें ताकि उन पर कार्रवाई किया जा सके। 

इसके साथ ऐसे लोगों को तुरन्त पुलिस के हवाले भी करने को कहा गया है और उन्हें दोबारा अस्पताल में आने पर रोक भी लगा देने की बात कही गई है। यही नहीं अस्पताल में काम करने वाले अनुबंधित कर्मचारी या सुरक्षा कर्मचारी भी इस तरह के कामों में लिप्त पाए जाते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और आरोप तय होने पर एम्स पुलिस चौकी के हवाले किया जाएगा। इसके साथ उनको काम से भी हटाया जाएगा। 

7 साल में कचरा का बढ़ा उत्पादन

एम्स नई दिल्ली द्वारा जारी एक ज्ञापन में यह कहा गया है कि 2015 के मुकाबले में भारत का प्लास्टिक कचरा उत्पादन दोगुना बढ़ा है। ऐसे में इसके उत्पादन में 21.8% की औसत वार्षिक वृद्धि हुई है। 

1 जुलाई 2022 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम 2021 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है। यह बैन सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, भंडारण, बिक्री, वितरण और उपयोग पर लगा है।  

टॅग्स :एम्सNew DelhiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत