लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में नवरात्रि के दौरान बंद रहेंगी मीट की दुकानें, जानिए मेयर आशा शर्मा ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2022 16:31 IST

गाजियाबाद नगर निगम ने नवरात्र के दौरान 9 दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। मेयर आशा शर्मा ने कहा,"नवरात्र के दौरान हर बार ही मांस की दुकानें बंद रहती है, नवरात्र के मौके पर मंदिर के आसपास 200-250 मीटर दूर तक खुले मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है।"

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्र के दौरान 9 दिनों के लिए मांस की बिक्री पर गाजियाबाद नगर निगम ने प्रतिबंध लगाया है। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि नवरात्र के मौके पर मंदिर के आसपास 200-250 मीटर दूर तक खुले मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है।

गाजियाबाद: चैत्र नवरात्रि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि व्रत शनिवार से शुरू हो गए हैं और 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। इस बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद से नवरात्र के दौरान 9 दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसकी वजह से यहां मांस की दुकानें बंद हैं। यह पहली बार है जब गाजियाबाद में नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद हैं।

शराब की दुकानें खोली गई हैं और मांस की दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है। ऐसे में प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि हमने अपनी दुकानों में लाखों के मांस के उत्पाद रखे हैं। उनका ये भी कहना है कि हमारी आय का स्रोत बंद हो गया है, हमें हजारों का नुकसान होगा। वहीं, इसपर मेयर आशा शर्मा का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मांस और शराब अलग-अलग चीजें हैं, जिनकी बराबरी नहीं की जा सकती। यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। ऐसा हर बार होता है कि नवरात्रि के दौरान मंदिर के आसपास कच्चा मांस नहीं बेचा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों तक मीट की दुकानें बंद रखने के लिए गाजियाबाद नगर निगम की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यही नहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने  इस आदेश का सख्ती से पालन कराए जाने के लिए एस्कॉर्ट टीम का गठन किया है। इस एस्कॉर्ट टीम ने शहर के कई इलाकों में जाकर 2 अप्रैल से मीट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिगाजियाबादउत्तर प्रदेशनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो