लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध, गाजीपुर कुक्कुट बाजार 10 दिन तक बंद रहेगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बर्ड फ्लू की दहशत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है तथा गाजीपुर कुक्कुट बाजार अगले 10 दिन तक बंद रहेगा।

यह उल्लेख करते हुए कि दिल्ली में अभी तक एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है, केजरीवाल ने कहा कि नमूने जालंधर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाली एक हेल्पलाइन शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दिल्ली में अब तक बर्ड फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है। हमने लगभग 104 नमूने जालंधर स्थित प्रयोगशाला भेजे हैं जिनकी रिपोर्ट परसों आएगी। दिल्ली सरकार रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय करेगी।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में जीवित पक्षियों का आयात आज से पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा रहा है। गाजीपुर कुक्कुट बाजार अगले 10 दिन तक बंद रहेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बर्ड फ्लू के संबंध में केंद्र द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में उचित निगरानी तथा प्रसार को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का गठन किया गया है जो जिलाधिकारियों के तहत काम करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशु विभाग के अधिकारी दिल्ली के सभी पक्षी बाजारों, वन्यजीव प्रतिष्ठानों तथा जलाशयों पर उचित निगरानी रख रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘टीम गाजीपुर कुक्कुट बाजार, शक्ति स्थल झील, भलस्वा झील, संजय झील, दिल्ली चिड़ियाघर, हौजखास गांव, पश्चिम विहार और द्वारका स्थित डीडीए पार्कों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली से पक्षियों के मरने की खबरें भी आ रही हैं और संबंधित जिलों की त्वरित प्रतिक्रिया टीम स्थिति पर पर्याप्त निगरानी रख रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर