लाइव न्यूज़ :

MP: मुस्लिम समुदाय के गरबा में एंट्री और सामानों की बिक्री पर लगे बैन, नवरात्र पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ने दिया यह बयान

By आजाद खान | Updated: September 29, 2022 09:22 IST

बैन पर बोलते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि ''कोई भी अगर गरबा पंडाल में जाता है तो उसका पहचान पत्र जांचना चाहिए। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां पर जाने न दिया जाए।''

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्र पर सांसद साध्वी प्रज्ञा का एक बयान सामने आया है। उन्होंने गरबा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के एंट्री पर बैन लगाने की बात कही है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा है कि पंडालों के आस-पास मुस्लिम समुदाय द्वारा सामानों के बिक्री पर भी बैन लगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरनवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गरबा नृत्य में किसी भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को जाने न दिया जाए साथ ही पंडाल के आसपास मुस्लिम समुदाय के लोगों के दुकान नहीं लगने चाहिए और उनके द्वारा बेचे गए सामान पर भी बैन लगना चाहिए। 

नवरात्र पर बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि बीना किसी की आईडी चेक किए हुए गरबा नृत्य में प्रवेश करना निषेध होगा। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी पूरी ध्यान रखी जाएगी की धार्मिक स्थल शुद्ध रहे। 

क्या कहा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने

नवरात्रि उत्सव के दौरान आयोजन होने वाले गरबा नृत्य में हिस्सा लेने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाजपा नेता को यह बोलते हुए देखा गया है कि,  ''कोई भी अगर गरबा पंडाल में जाता है तो उसका पहचान पत्र जांचना चाहिए। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां पर जाने न दिया जाए। हम अपनी पूजा पद्धिति को शुद्ध रखना चाहते हैं। दूसरी बात यह कि हमारे धार्मिक कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के पंडाल, उनकी वस्तुएं और गरबा में उनके सब कार्य वर्जित होने चाहिए।''

कांग्रेस ने किया पलटवार

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। इस पर बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने ट्विट कर कहा, ''मदरसे जाये…मोदी जी के साथ घर पर अब्बास रहे, उनकी माताजी ईद पर उसके लिए पकवान बनाए…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजान के वक़्त अपना भाषण रोक दे…साध्वी को सबसे पहले इन लोगों का विरोध का साहस दिखाना चाहिये , फिर नफ़रत का ज़हर घोलना चाहिए..।''

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी नवरात्रि उत्सव के दौरान 'लव जिहाद' को रोकने के लिए गरबा में आने वाले लोगों के आई को चेक करने की बात कही है। इसे ध्यान में रखते हुए गरबा आयोजक इस बात का ध्यान रख रहे है और सभी को आई चेक के बाद ही प्रवेश करने दे रहे है। 

 

 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरBJPभोपालनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो