लाइव न्यूज़ :

UP: "मिनी स्कर्ट और कटी फटी जीन्स पहनने वाले लोग बाहर से ही करें मंदिर का दर्शन", मुजफ्फरनगर के बालाजी धाम मंदिर ने जारी किया नियम, जानें पूरा नोटिस

By आजाद खान | Updated: May 18, 2023 16:46 IST

इस नए नियम पर बोलते हुए बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक शर्मा ने कहा है कि “हमने देखा है कि कुछ महिलाएं जो छोटे कपड़ों में भगवान के दर्शन के लिए आती हैं, दूसरों का ध्यान भटकाती हैं। पूजा करते समय महिलाओं के सिर ढके होने चाहिए। मंदिर एक पवित्र स्थान है और हम सभी को उस स्थान की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर का बालाजी धाम मंदिर श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर सख्त हो गया है। नए नियम जारी कर ऐसे कपड़े पहनने वाले लोगों को अगाह किया है। यही नहीं इस तरीके से कपड़े पहनने वालों के लिए दर्शन के तरीके को भी बदल दिया है।

लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर के बालाजी धाम मंदिर में पहनावे को लेकर एक नियम जारी किया गया है। मंगलवार को जारी एक नोटिस में मंदिर के अधिकारियों ने कुछ खास तरह के कपड़ों को पहनने पर एतराज जताया है और ऐसे कपडों में दर्शन करने से रोकने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, 'हाफ पैंट और मिनी स्कर्ट' जैसे छोटे कपड़े पहनने वालों को देवता के 'दर्शन' करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

यही नहीं जो लोग इस नियम को पहली बार तोड़ेंगे उनसे मंदिर समिती के लोग बात करेंगे और फिर दोबारा नियम तोड़ने पर उनसे जुर्माना लिया जाएगा। इस नए नियम को मंदिर के भीतर और बाहर दोनों जगह लगाया गया है। यही नहीं इसकी एक कॉपी मंदिर के फेसबुक पेज पर भी लगाया गया है। 

क्या लिखा नियमय में

मुजफ्फरनगर के बालाजी धाम मंदिर में आने वाले पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए कपड़े के नियम तय किए गए हैं। इस नियम के तहत यहां आने वाले पुरुष और महिला श्रद्धालुओं द्वारा कुछ कपड़ों के पहेन कर यहां आने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर द्वारा जारी नियम में यह लिखा हुआ है कि "श्री बालाजी धाम मन्दिर शाहपुर ।। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति (रजि०) शाहपुर मन्दिर प्रांगण मे पधारे सभी भक्तो का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करती है। "विन्रम आग्रह" सभी महिलाऐं एवं पुरूष मन्दिर प्रांगण में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आए । छोटे वस्त्र, हाफ पैन्ट, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी फटी जीन्स, जुराब, चमड़े की बैल्ट व पर्स आदि पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें। आज्ञा से :- श्री बालाजी महाराज।"

मंदिर के इस नियम पर बोलते हुए बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक शर्मा ने कहा है कि “हमने देखा है कि कुछ महिलाएं जो छोटे कपड़ों में भगवान के दर्शन के लिए आती हैं, दूसरों का ध्यान भटकाती हैं। पूजा करते समय महिलाओं के सिर ढके होने चाहिए। मंदिर एक पवित्र स्थान है और हम सभी को उस स्थान की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।” 

मामले में मंदिर समिति के प्रमुख शंकर तायल ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए बालाजी धाम मंदिर समिति के प्रमुख शंकर तायल ने कहा है कि “कपड़ों में मर्यादा बनाए रखने के हमारे निर्णय के बाद हमें सराहनीय प्रतिक्रिया मिली है। इस कदम का समर्थन करने वालों की संख्या इसका विरोध करने वालों से अधिक है। जगह की पवित्रता को बनाए रखा जाना चाहिए।”

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरTempleफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"