लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल द्वारा ‘आश्रम’ के सेट पर तोड़फोड़ मामला: माकपा ने की घटना की निंदा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:15 IST

Open in App

भोपाल, 25 अक्टूबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कहा कि मध्य प्रदेश के भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा वेब श्रंखला ‘‘आश्रम’’ के सेट पर तोड़फोड़ करना न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बल्कि भारत के संविधान पर भी हमला है।

माकपा की मध्य प्रदेश इकाई के महासचिव जसविंदर सिंह ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि संविधान की रक्षा करने की शपथ लेकर सत्ता में आई सरकार ही संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्य की भाजपा सरकार के संरक्षण में संघ परिवार की आपराधिक और आपत्तिजनक हरकतें लगातार बढ़ रही हैं। कल की भोपाल की घटना निंदनीय ही नहीं चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमलावरों को संरक्षण देने वाले गृह मंत्री का बयान आग में घी डालने का ही काम करेगा।

इससे पहले दिन में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ का नाम बदलने की बजरंग दल की मांग का वह समर्थन करते हैं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘मैं भी इसका समर्थन करता हूं। इस वेब सीरीज का नाम आश्रम क्यों रखा गया? यदि वे इसका नाम दूसरे (धर्म) के नाम पर रखते तब वे समझते (इसके परिणाम)? हम तोड़फोड़ को गलत मानते हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन झा साहब (प्रकाश झा) अपनी गलतियों के बारे में भी सोचें?”

सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं गृहमंत्री ने सेंसर बोर्ड को भी चुनौती देते हुए कहा है कि, फिल्म की शूटिंग करने से पहले उसकी पटकथा प्रशासन को दिखाकर प्रशासन की अनुमति के बाद ही शूटिंग करनी होगी।

मिश्रा ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान हुए विवाद के बाद हम स्थाई दिशा-निर्देश जारी करने जा रहे हैं। अब (निर्माता-निर्देशक) अनुमति लेने से पहले प्रशासन को कहानी की पटकथा दिखाने की आवश्यकता होगी यदि वे आपत्तिजनक दृश्यों को शूट करने जा रहे हैं जो किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यहां शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं का स्वागत करती है लेकिन उन्हें अनुमति लेने से पहले अधिकारियों को आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में सूचित करना चाहिए और जिन लोगों को किसी पटकथा या दृश्य पर आपत्ति है तो उन्हें प्रशासन से इसकी शिकायत करनी चाहिए।

मालूम हो कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने आरोप लगाते हुए फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम-3’ के शूटिंग स्थल पर तोड़फोड़ व पथराव किया। इससे शूटिंग दल की दो बसों के शीशे टूट गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल