लाइव न्यूज़ :

मुझे माफ कर दें बहन जी?, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने कहा-जाने-अनजाने में और गलत लोगों के बहकावे में आकर गलतियां कीं, चरणों में नतमस्तक होकर क्षमा याचना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 21:23 IST

Bahujan Samaj Party: बसपा के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक सिद्धार्थ को इस साल 12 जनवरी को मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बहनजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षमा याचना करते हैं।मैं आदरणीय बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।आनंद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभा रहे थे। 

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती से सोशल मीडिया पर माफी मांग ली। आकाश आनंद, मायावती के भतीजे हैं। बसपा के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक सिद्धार्थ को इस साल 12 जनवरी को मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। सिद्धार्थ ने स्वीकार किया कि पार्टी में रहते हुए उनसे कुछ गलतियां हुईं, जिनका उन्हें गहरा अफसोस है। सिद्धार्थ ने पोस्ट में कहा, “वह बहनजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षमा याचना करते हैं।

कार्यकाल के दौरान जाने-अनजाने या गलत लोगों के बहकावे में आकर उनसे गलतियां हुईं, जिसके लिए वे दिल से माफी मांगते हैं।” उन्होंने कहा, “जाने-अनजाने में और गलत लोगो के बहकावे में आकर जो भी गलतियां हुई हैं, उसके लिये मैं आदरणीय बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

पूर्व सांसद ने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह कभी भी पार्टी अनुशासन से बाहर जाकर काम नहीं करेंगे और केवल मायावती के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों में रहकर ही सक्रिय राजनीति करेंगे। सिद्धार्थ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह रिश्तेदारी या निजी संबंधों का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाएंगे। मायावती ने 29 अगस्त को आकाश आनंद को पदोन्नत कर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया था। इससे पहले आकाश आनंद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभा रहे थे। 

टॅग्स :बीएसपीमायावतीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर