लाइव न्यूज़ :

बाहुबली नेता अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- जो खुद है अपराधी है वो दूसरों अपराधी बताता है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2024 16:38 IST

अनंत सिंह ने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) तो खुद एक अपराधी है, पिता (लालू यादव) कितना दिन जेल में रहा था आप लोग नहीं जानते हैं। जो खुद अपराधी है, वो दूसरों को भी अपराधी बोलता है। 

Open in App

पटना: बिहार में जेल से रिहा होने के बाद पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से सियासी गलियारे में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को अनंत सिंह अपने बेटे के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भले यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में इसका फायदा नहीं मिलेगा। तेजस्वी को केवल 8 सीट मिलेगा।

वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधी को मुख्यमंत्री आवास बुला रहे हैं और अपराधियों से मिलने उनके घर जा रहे हैं। इसको लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) तो खुद एक अपराधी है, पिता (लालू यादव) कितना दिन जेल में रहा था आप लोग नहीं जानते हैं। जो खुद अपराधी है, वो दूसरों को भी अपराधी बोलता है। 

दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा पहुंचे थे। जहां उन्होंने ललन सिंह के साथ अनंत सिंह से मुलाकात की थी। करीब 10 मिनटों तक तीनों के बीच मुलाकात हुई। वहीं विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरे तरीके से कर रहे हैं। बता दें कि, अनंत सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। 

सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह इस बार मोकामा से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अनंत सिंह लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्या दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनंत सिंह जदयू नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

टॅग्स :अनंत सिंहतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील