लाइव न्यूज़ :

जेल से छूटे बाहुबली नेता आनंद मोहन बीजेपी पर भड़के, कहा- कमल दल को हाथी की तरह रौंद देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2023 17:55 IST

आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्या कांड के आरोपी रहे हैं। इस मामले में उन्हें पहले फांसी और फिर आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। लेकिन बीते दिनों नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने जेल कानून में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी पर बरसे पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहनबिना नाम लिए कहा- कमल दल को हाथी की तरह रौंद देंगेकहा- मेरा कैरेक्टर दिल्ली तय नहीं करेगी

पटना: सुप्रीम कोर्ट से अगस्त माह तक राहत मिलने के बाद अब पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन खुल कर सामने आ गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह जानते हैं कि आनंद मोहन कौन है, वह कमल दल को हाथी की तरह रौंद देगा और फाड़ देगा। उन्होंने कहा कि मेरी रिहाई से छटपटाहट किसको है? और क्यों है? हम जितने दिन रहेंगे समाजवाद के लिए लड़ते रहेंगे। 

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आने के बाद से आनंद मोहन लागातर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। आनंद मोहन अब कि अपने पुराने रंग में भी नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोई बार-बार कहे कि हम दलित विरोधी है, लेकिन महिषी इसका गवाह है, जब सात हजार राजपूत हुआ करते थे तो उस समय हम यहां से 62 हजार मतों से चुनाव जीते थे। तो हमने चुनाव किससे जीता था? जो पिछड़ों के सबसे बड़े नेता थे।

उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको भी शक है वह महिषी, सहरसा, पंचगछिया और बिहरा में आकर पता लगा लें कि मेरा चरित्र कैसा है। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा कि मेरा कैरेक्टर दिल्ली तय नहीं करेगी। ना ही उत्तर प्रदेश की महिला नेता (मायावती) तय करेगी और ना ही आंध्र प्रदेश से ये तय होगा। ये तय बिहार से होगा और मैं आने वाले समय में इस बात को साबित भी करूंगा।

बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्या कांड के आरोपी रहे हैं। इस मामले में उन्हें पहले फांसी और फिर आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। लेकिन बीते दिनों नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने जेल कानून में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

टॅग्स :बिहारआनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारBJPमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप