लाइव न्यूज़ :

Bahraich Accident: डंपर व कार की भिड़ंत में सैनिक व बच्ची सहित पांच लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2025 13:23 IST

मृतक सैनिक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उक्त जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटनाग्रस्त कार डंपर ट्रक में चिपक सी गयी थी।

Open in App

बहराइचजिले के कैसरगंज थाना अंतर्गत बहराइच-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक डंपर ट्रक व कार में हुई भिड़ंत के चलते एक सैनिक व उनके परिवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फौजी की 18 दिन की बच्ची, उनके माता पिता व कार चालक शामिल हैं। 

मृतक सैनिक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उक्त जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटनाग्रस्त कार डंपर ट्रक में चिपक सी गयी थी। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि कार में तड़प रहे तीन लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां पहुंचने पर दो की मौत हो गयी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह मटेरा क्षेत्र निवासी सैनिक अबरार अहमद (28) परिवार सहित अपनी 18 दिन की पुत्री के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज थानांतर्गत करीम बेहड़ गांव स्थित गुप्ता ढाबा के पास सामने से आ रहे डम्पर ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गयी। 

उन्होंने बताया कि टक्कर के परिणामस्वरूप कार में सवार अबरार (28), उनके पिता गुलाम हजरत (60), मां फातिमा बेगम (56), पुत्री हानिया (18 दिन) व कार चालक चांद मोहम्मद (35) की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक हादसे में सैनिक की पत्नी रुकैया (25) गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

घायल रुकैया को इलाज हेतु बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। तीन लोगों की घटनास्थल पर तथा दो अन्य की नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। एएसपी ने बताया कि डम्पर चालक, वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है । उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबर- पीटीआई 

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष