लाइव न्यूज़ :

'जय श्री राम' को लेकर बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- 'बंगाल के लोग जल्द ही उनको खाड़ी से दूर फेंकेंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2019 16:01 IST

बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच अभी पोस्टकार्ड को लेकर भी विवाद चल रहा है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 10 लाख 'जय श्रीराम' लिखा हुआ पोस्टकार्ड भेजने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ममता बनर्जी किसी भी धर्म का सम्मान नहीं करती हैं।बाबुल सुप्रियो को मोदी सरकार की दूसरी कैबिनेट में भी जगह मिली है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में अब 'जय श्रीराम'  को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बाबूल सुप्रियों ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी ममता बनर्जी की वो पागल करने वाली भाषण सुनी है।  वह बीजेपी पर चिल्लाकर धमकी दे रही थीं। मैं इतना कह सकता हूं कि उनकी एक्सपायरी डेट अब पास में है और इंशाअल्लाह बंगाल के लोग उनकी टीएमसी को जल्द से जल्द बंगाल की खाड़ी से दूर फेंक देंगे।'

बाबुल सुप्रियो ने एक दूसरे ट्वीट में कहा है, ममता बनर्जी  और तृणमूल कांग्रेस के गंदी और बदबूदार हिंसा में लिप्त राजनीति करने वाले पुराने जमाने के वो लोग हैं। तृणमूल कांग्रेस  ने 'जय श्री राम' का राजनीतिकरण किया, उनसे मैं यह कहूंगा, ''आपके ख्यालों में अगर राम हैं, तो कुछ अच्छा होगा, आपके गुस्से में भी अगर राम हैं तो कुछ अच्छा ही होगा।' 

बाबुल सुप्रियो ने अपने एक तीसरे ट्वीट में लिखा, ममता बनर्जी किसी भी धर्म का सम्मान नहीं करती हैं। ना ही वो किसी समय और जगह को देखकर फैसला लेती हैं। बंगाली उनको पश्चिम बंगाल के सीएम के तौर पर देखकर शर्मिंदा होते हैं। 

बता दें की बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच अभी पोस्टकार्ड को लेकर भी विवाद चल रहा है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 10 लाख 'जय श्रीराम' लिखा हुआ पोस्टकार्ड भेजने का दावा किया था। जिसके बाद अब टीएमसी ने इस पर पलटवार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 20 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है। इस पोस्टकार्ड में 'जय हिंद, जय बांग्ला' लिखा होगा।  

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप