लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कोर्ट के फैसले पर अहमद पटेल ने जताई हैरानी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2020 15:21 IST

बाबरी विध्वंस मामले में आए कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने हैरानी जताते हुए कहा है कि ये सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन के भी विपरीत है। साथ ही उन्होंने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।

Open in App
ठळक मुद्देबाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर अहमद पटेल ने जताई हैरानीAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फैसले को भारतीय न्यायिक व्यवस्था के लिए एक काला दिन बताया

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को आए सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने हैरानी जताई है। अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा कि ये फैसला चौंकाने वाला है और यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में किए गए ऑब्जर्वेशन के के भी विपरीत है।

अहमद पटेल की ये प्रतिक्रिया उस फैसले को लेकर आई है जिसमें सभी 32 आरोपियों को मामले में बरी कर दिया गया। इस फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैरानी जताई।

ओवैसी ने फैसला आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सीबीआई कोर्ट का फैसला भारतीय न्यायिक व्यवस्था के लिए एक काला दिन है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि कानून की धज्जियां उड़ाई गईं और सोच-समझकर पूजा के एक स्थल को खत्म किया गया।'

शिवसेना और बीजेपी ने जताई खुशी

इस फैसले पर शिवसेना की ओर से संजय राउत ने खुशी जताते हुए लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित उन लोगों को बधाई देते हैं जो इस मामले में बरी हुए। राउत ने कहा कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं।

वहीं, बीजेपी ने इस मामले में फैसले को 'सत्य की जीत’ करार दिया। अदालत के फैसले के तत्काल बाद बीजेपी के संगठन महासचिव बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘बाबरी इमारत विध्वंस मामले में आरोपी सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। अदालत ने विध्वंस के पीछ किसी प्रकार के षडयंत्र होने की बात को खारिज किया है। अदालत ने माना है कि विध्वंस उकसावे की तात्कालिक प्रतिक्रिया का परिणाम था। सत्य की जीत होती है।’

वहीं, 32 आरोपियों में से एक आडवाणी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘विशेष अदालत का आज का जो निर्णय हुआ है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है और वह हम सबके लिए खुशी का प्रसंग है। जब हमने अदालत का निर्णय सुना तो हमने जय श्री राम का नारा लगाकर इसका स्वागत किया।’

अदालत के फैसले के बाद 92 वर्षीय आडवाणी अपने कमरे से बाहर निकले और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए मीडिया का अभिवादन किया। अदालत जब अपना फैसला सुना रही थी उस वक्त आडवाणी अपने परिवार के सदस्यों के साथ टेलीविजन देख रहे थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्याएल के अडवाणीअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी