लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: रामदेव भूमिपूजन से पहले पहुंचे हनुमानगढ़ी, कहा- राम मंदिर से आएगा देश में रामराज्य

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2020 10:03 IST

बाबा रामदेव ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राम मंदिर निर्माण से देश में रामराज्य आएगा। बाबा रामदेव आज अयोध्या में होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने अयोध्या में भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी के किए आज सुबह दर्शनरामदेव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि राम मंदिर से देश में राम राज्य की स्थापना होगी

राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचा योग गुरु बाबा रामदेव ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। बाबा रामदेव ने साथ ही कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राम मंदिर के निर्माण के साथ देश में राम राज्य की भी स्थापना होगी। रामदेव ने ये बात हनुमानगढ़ी मंदिर में पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। वे मंगलवार को अयोध्या पहुंचे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा अन्य पड़ोसी जिलों से अयोध्या जाने वाली अधिकतर सड़कें भगवान राम के प्रस्तावित मंदिर और राम लला के बड़े-बड़े पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंग से सजी हैं।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह लकड़ी की बल्लियों से मार्ग अवरोधक लगाए गए हैं। हनुमानगढ़ी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से साफ सुथरा है और जगह-जगह पर पानी का छि़ड़काव भी किया गया है। पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले यहीं पहुंचेंगे और पूजा-पाठ करेंगे। इसके बाद वे भूमिपूजन स्थल पर जाएंगे। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याबाबा रामदेवउत्तर प्रदेशराम मंदिरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ