लाइव न्यूज़ :

योग गुरु बाबा रामदेव का आरोप, कहा-CAA-NRC को लेकर भय पैदा कर रहे कुछ राजनीतिक दल

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:19 IST

रामदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी सहित अन्य मुद्दों पर देश में मौजूदा समय में जो हो रहा है, वह झूठ और नासमझी पर आधारित है। लोगों के मन में भय पैदा कर उन्हें भड़काया जा रहा है। यह गैर जिम्मेदाराना कार्य है, जो कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रहे हैंउन्होंने कहा 'मुसलमानों के नाम पर कुछ लोग देश में हिंसा और नकारात्मकता फैला रहे हैं

योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रहे हैं और वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर भय पैदा कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी सहित अन्य मुद्दों पर देश में मौजूदा समय में जो हो रहा है, वह झूठ और नासमझी पर आधारित है। लोगों के मन में भय पैदा कर उन्हें भड़काया जा रहा है। यह गैर जिम्मेदाराना कार्य है, जो कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं।

योग गुरु ने रविवार रात पड़ोस के देवरिया जिले में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह देश किसी पार्टी विशेष या नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ या अमित शाह का नहीं है। यह देश सभी भारतीयों का है। जो लोग सांप्रदायिक सद्भाव या हिन्दू-मुसलमान भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे देश के विभाजन की बात कर रहे हैं।

हिंसा फैलाने वाले लोग देश के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। गायक कैलाश खेर के साथ देवरिया महोत्सव में पहुंचे रामदेव ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनों में सभी मुसलमान शामिल नहीं हैं। करोड़ों मुसलमान देशभक्त हैं और वे भी नाखुश हैं क्योंकि इससे उनकी बदनामी हो रही है। रामदेव ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि गंगा स्वच्छ होगी। वह देवरहा बाबा के स्थान पर भी गए। 

टॅग्स :बाबा रामदेवनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर