लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'दुष्यंत चौटाला पर नहीं लगा सकता कोई दाग, वो किंग भी बन सकते हैं और किंगमेकर भी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 15:38 IST

दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा की मौजूदा विधायक प्रेम लता से है। रुझानों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला कई हजार वोटों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में जननायक जनता पार्टी पूरे जोश में नजर आ रही है। पार्टी को अब तक के नतीजों में 11 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है।रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में काटे की टक्कर दिख रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 को लेकर रुझान सामने आ रहे हैं। रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में काटे की टक्कर दिख रही है। इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने कमाल किया है और खुद दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुष्यंत चौटाला से बीजेपी और कांग्रेस दोनों संपंर्क करने की कोशिश कर रही है। अब दुष्यंत चौटाला को लेकर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंनें कहा है, ''दुष्यंत चौटाला किंग भी बन सकते हैं और किंगमेकर भी। उनकी छवी ऐसी है, जिसपर कोई दाग नहीं लगा सकता है। दुष्यंत चौटाल के हाथ में सत्ता की चाबी भी है।'' 

बाबा रामदेव ने न्यूज चैनल एबीपी से बात करते हुए कहा है, दुष्यंत चौटाला की छवि एकदम साफ है। व्यक्तिगत तौर पर उनपर कोई आरोप नहीं लगा सकता है। उनके दादा  देवीलाल के जेल में होने की वजह से दुष्यंत चौटाल को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। अगर इस बात को लेकर उन पर कुछ भी आरोप लगाए जाते हैं तो वह उनके साथ गलत करना होगा। 

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी पूरे जोश में नजर आ रही है। पार्टी को अब तक के नतीजों में 11 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है।

दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा की मौजूदा विधायक प्रेम लता से है। रुझानों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला कई हजार वोटों से आगे हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी