लाइव न्यूज़ :

'चुप हो जा...अब आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं होगा...', 2014 के बाद पेट्रोल 40 रुपये मिलने वाले बयान पर पत्रकार के सवाल से भड़के बाबा रामदेव

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2022 09:52 IST

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। पिछले 10 दिनों में 9 बाद कीमतें बढ़ाई जा चुकी है। इस बीच बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़के हुए नजर आए।

Open in App

करनाल: योग गुरु बाबा रामदेव उस समय भड़के हुए नजर आए जब एक पत्रकार ने उनसे पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सवाल पूछ लिया। पत्रकार ने बाबा रामदेव के उस पुराने बयान का जिक्र अपने सवाल में किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2014 में सरकार बदलने पर पेट्रोल की कीमत 40 रुपये तक कम हो जाएगी।

हरियाणा के करनाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पत्रकार मीडिया में उनकी टिप्पणी के बारे में पूछते हुए देख रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को ऐसी सरकार पर विचार करना चाहिए जो पेट्रोल को 40 रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस को 300 रुपये प्रति सिलेंडर पर सुनिश्चित कर सके। पत्रकार 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक समाचार चैनल के साथ रामदेव के इंटरव्यू का जिक्र कर रहे थे।

बाबा रामदेव इस सवाल से खुश नहीं दिखे और जवाब दिया, 'हां, मैंने कहा, आप क्या कर सकते हैं? ऐसे सवाल मत पूछो। क्या मैं तेरे सवालों का उत्तर देने का ठेकेदार हूं।' पत्रकार इस पर फिर अपना सवाल दोहराता है। इस पर रामदेव कहते हैं, 'मैंने वो बात कही थी, अब नहीं कहता, कर ले क्या करेगा...चुप हो जा आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं होगा।'

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी है आग

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। गुरुवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में कुल 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.27 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 93.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में अब तक कुल 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

टॅग्स :बाबा रामदेवपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी