लाइव न्यूज़ :

'बाबा का ढाबा' फिर चर्चा में, इसे मशहूर बनाने वाले यू-ट्यूबर पर हेराफेरी के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2020 07:28 IST

दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूदा 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ पैसे की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें मदद के आए पूरे पैसे नहीं दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईकांता प्रसाद का आरोप- वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दान करने वाले लोगों को दिए

हाल में दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में आए 'बाबा का ढाबा' एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। 

कांता प्रसाद 80 साल के हैं और उनके एक वीडियो के वायरल हो जाने के बाद पूरे देश में उनकी चर्चा हुई थी। ये वीडियो यूट्यूबर वासन ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में कांता प्रसाद ने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी। इसके बाद से उनकी मदद के लिए लोग सामने आए थे और ढाबे पर भी भीड़ बढ़ गई थी।

'मदद के सभी पैसे नहीं मिले' 

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की थी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की।

वहीं, दूसरी ओर गौरव वासन ने सफाई में फेसबुक अकाउंट पर बैंक स्टेटमेंट जारी कर मदद के नाम पर मिली रकम का लेखा-जोखा साझा किया है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार कांता प्रसाद ने बताया कि उनके पास कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और इंग्लैंड जैसे देशों से लोगों के फोन आए थे। उन्होंने कहा है कि गौरव वासन से उन्हें 2 लाख रुपये का चेक मिला है था। हालांकि किससे कितनी रकम मिली है, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।

टॅग्स :दिल्लीयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?