लाइव न्यूज़ :

संसद में आजम की टिप्पणी की ‘‘अनदेखी नहीं की जा सकती और यह निंदनीय है, इस पर कड़ी कार्रवाई होः लोजपा

By भाषा | Updated: July 27, 2019 16:01 IST

लोजपा ने मांग की है कि यदि वह (आजम) माफी नहीं मांगते तो लोकसभाध्यक्ष को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोजपा सांसद वीणा देवी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि सदन में खां की टिप्पणी की ‘‘अनदेखी नहीं की जा सकती और यह अत्यंत निंदनीय है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआजम माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए : लोजपालोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने खां की पार्टी को सूचित किया है कि उन्हें माफी मांगनी होगी नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शनिवार को कहा कि रमा देवी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के विरुद्ध लोकसभा की ओर से अभी तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी।

लोजपा ने मांग की है कि यदि वह (आजम) माफी नहीं मांगते तो लोकसभाध्यक्ष को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोजपा सांसद वीणा देवी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि सदन में खां की टिप्पणी की ‘‘अनदेखी नहीं की जा सकती और यह अत्यंत निंदनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आजम खां के खिलाफ अभी तक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। लोकसभाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।’’ लोकसभा सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए शुक्रवार को मांग की थी कि खां के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो कि नजीर बने।

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने खां की पार्टी को सूचित किया है कि उन्हें माफी मांगनी होगी नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। 14 अप्रैल को शाहबाद में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के समर्थन में जनसभा की थी। इस सभा में संबोधन के दौरान आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के कपड़ों पर बेहद अशोभनीय टिप्पणी की थी। आजम खान ने रैली में कहा था, "जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कराया...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके..." बता दें कि बीजेपी नेता जया प्रदा 2004 और 2009 में सपा के टिकट पर रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। 2010 में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

आजम खान के इस बयान पर बीजेपी ने सख्त प्रतिक्रिया दी थी और इसे राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा करार दिया था। बीजेपी ने कहा था ये समाजवादी पार्टी का असली चेहरा है।

इस बयान को लेकर काफी बवाल मचा। देश भर में चौतरफा निंदा के बाद महिला आयोग ने भी आजम खान को नोटिस जारी किया था और सफाई देने को कहा था। स्थानीय प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया था और मजिस्ट्रेट महेश कुमार गुप्ता ने शाहबाद कोतवाली में आजम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इस मामले में शाहबाद पुलिस ने आजम खान के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानजयाप्रदासंसद बजट सत्रलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर