लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिरः अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दानराशि आई, बनेंगे रोपवे, 200 किग्रा चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2020 13:43 IST

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उसे पांच अगस्त को ‘भूमि पूजन’ समारोह के बाद से अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है। अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, ‘‘हम अयोध्या में रोपवे बनवाने के लिए कुछ यूरोपीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिहाज से रोपवे बनवाने के लिए अधिकारी यूरोप की कुछ कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं।सिंह ने कहा, ‘‘हम दूसरे बिंदु के लिए जल्द उचित स्थान तलाश लेंगे।’’तीन क्रेनों, दस ट्रकों की मदद से पत्थर लाने का काम शुरू कर दिया गया और इस काम में 50 श्रमिक लगे हैं। 

अयोध्याः अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिहाज से रोपवे बनवाने के लिए अधिकारी यूरोप की कुछ कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं।

नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उसे पांच अगस्त को ‘भूमि पूजन’ समारोह के बाद से अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है। अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, ‘‘हम अयोध्या में रोपवे बनवाने के लिए कुछ यूरोपीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि रोपवे का एक छोर मंदिर परिसर में या पास की किसी जगह में होगा वहीं दूसरा बिंदु श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से शहर में किसी उचित स्थान पर होगा। सिंह ने कहा, ‘‘हम दूसरे बिंदु के लिए जल्द उचित स्थान तलाश लेंगे।’’

राम जन्मभूमि न्याय के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बैंक खातों में जमा हुई 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि के अलावा उसे विदेशी मुद्रा में भी दान मिला है जिसका अभी विनिमय नहीं हुआ है। इसके अलावा 200 किलोग्राम चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु मिली हैं।

गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति बढ़ गयी है और तीन किलोमीटर दूर कार्यशाला से तराशे गये पत्थर मंदिर परिसर में लाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से तीन क्रेनों, दस ट्रकों की मदद से पत्थर लाने का काम शुरू कर दिया गया और इस काम में 50 श्रमिक लगे हैं। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याउत्तर प्रदेशराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा