लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला, आयोध्या नगरी में गूंजी राम धुन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 5, 2020 13:05 IST

पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे और सीधे हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास किया। राम मंदिर की आधारशिला 12.44 पर रखी गई।

नई दिल्लीःअयोध्या नगरी में हर किसी को उस घड़ी का इंतजार था, जब राम मंदिर निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से होगी। अब यह घड़ी समाप्त हो गई है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास किया। राम मंदिर की आधारशिला 12.44 पर रखी गई। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्य गोपाल दास मौजूद रहे हैं। 

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदीअयोध्या पहुंचे और सीधे हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगाया और  रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया है और पूजा-अर्चना की। 

इस बीच अयोध्या नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर भक्तिमय माहौल है। हर कोई राम रंग में रंगा हुआ है। जनता से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनाएं। 

भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अयोध्या की ओर जाने वाले हर रास्ते पर प्रस्तावित राम मंदिर और राम लला के चित्रों वाली होर्डिंग लगाई गईं। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में पुलिस का सायरन और भजन दोनों ही भगवान राम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं।

कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। किसी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या नगरी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी और एक साथ चार से अधिक लोग कहीं एकत्र नहीं हो सकते हैं। बाजार और दुकानें खुली रहेंगी लेकिन कोविड नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। अयोध्या के निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की सुविधा है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिनरेंद्र मोदीअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए