लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: 'मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था'- सीएम योगी आदित्यनाथ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 22, 2024 14:18 IST

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज आत्मा प्रभुल्लित है इस बात से कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था'- सीएम योगी आदित्यनाथ मन भावुक है... निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे - सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं - सीएम योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पवित्र मंत्र उच्चारण के साथ रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए। प्रधानमंत्री के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंगीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, "श्री राम जन्मभूमि संभवत: विश्व में पहला ऐसा अनूठा प्रकरण होगा जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही राष्ट्र में, अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो... आज आत्मा प्रभुल्लित है इस बात से कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई... मन भावुक है... निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे...  आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है... हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं...ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं..."

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना उपवास भी तोड़ा। वह पिछले 11 दिनों से विशेष अनुष्ठान कर रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

टॅग्स :राम मंदिरयोगी आदित्यनाथअयोध्याLord Ramराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर