लाइव न्यूज़ :

एक और विवाद! राम मंदिर न्यास पर 4000 रुपये मीटर की जमीन 28090 रुपये में खरीदने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: June 20, 2021 14:39 IST

कांग्रेस ने पूछा कि महज 79 दिनों में जमीन की कीमत 1250 फीसदी कैसे बढ़ गयी जबकि सरकार की ओर भूमि की कीमत 4000 रु प्रति वर्ग मीटर आंकी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस, माकपा और सपा ने केंद्र और राज्य सरकार सहित भाजपा पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप कांग्रेस ने कहा- 79 दिनों में जमीन की कीमत 1250 फीसदी कैसे बढ़ गयी, इस बारे में जवाब दिया जाएविपक्ष ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है

नई दिल्ली: राम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन की खरीद को लेकर जारी विवाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है।  राजनेतिक दलों का आरोप है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मिली भगत से जमीन खरीद में करोड़ो का घोटाला किया जा रहा है।  

पिछले दिनों कथित तौर पर 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में राम मंदिर न्यास द्वारा ख़रीदे जाने का मामला सुर्खियों में था। अब उसी सिलसिले में एक और खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। इसके तहत 4000 रूपए प्रति वर्ग मीटर की ज़मीन राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने कथित तौर पर 28090 रूपए प्रति वर्ग मीटर में खरीद डाली।

देश के करोड़ो लोगों द्वारा चंदे से एकत्र हुई धनराशि के दुरूपयोग और कथित जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस, माकपा और सपा ने केंद्र सरकार , योगी सरकार और भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

'पीएम मोदी और सीएम योगी दें देश को जवाब'

कांग्रेस ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश को बताएं कि महज 79 दिनों में जमीन की कीमत 1250 फीसदी कैसे बढ़ गयी जबकि सरकार द्वारा भूमि की कीमत 4000 रु प्रति वर्ग मीटर आंकी गयी थी तो राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने इसे 28090 रु प्रति वर्ग मीटर में क्यों खरीदी।  वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी कह रहे हैं कि ट्रस्ट के पैसे का इस्तेमाल कैसे हो रहा है, इस बावत चम्पत राय  ने कोई मशविरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि नृत्य गोपाल दास का आरोप इस बात एक संकेत देता है कि न्यास में बैठे लोग करोड़ो का घोटाला कर रहे हैं। 

कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जमीन बेचने वाला दीप नारायण उत्तर प्रदेश भाजपा का नेता है और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नजदीकी रिश्तेदार है। आरोप हैं कि दीप नारायण ने 2247 के भाव से जमीन खरीदी और महज 79 दिनों में 28090 की रेट पर ट्रस्ट को यह जमीन बेच दी।  

वाम नेता सीताराम येचुरी , सपा नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ इस पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायलय की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याकांग्रेसराम मंदिरनरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवालायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी