लाइव न्यूज़ :

अयोध्याः पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी पर किए बजरंगबली के दर्शन, रामलला को किया साष्टांग प्रणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 5, 2020 12:14 IST

पीएम 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास करेंगे। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वह एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं।। उन्होंने राममंदिर भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की है।प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगाया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने राममंदिर भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगाया है। इपस बीच उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे हैं। पीएम ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया है और पूजा-अर्चना की।

पीएम 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास करेंगे। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वह एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस बीच अयोध्या नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर भक्तिमय माहौल है। हर कोई राम रंग में रंगा हुआ है।  

जनता से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनाएं। भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या की ओर जाने वाले हर रास्ते पर प्रस्तावित राम मंदिर और राम लला के चित्रों वाली होर्डिंग लगाई गई हैं। हनुमानगढी क्षेत्र में पुलिस का सायरन और भजन दोनों ही भगवान राम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। 

बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर है रोक

कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। किसी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या नगरी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और एक साथ चार से अधिक लोग कहीं एकत्र नहीं हो सकते हैं। बाजार और दुकानें खुली रहेंगी लेकिन कोविड नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। अयोध्या के निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की सुविधा है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष