लाइव न्यूज़ :

अयोध्याः पीएम मोदी राम मंदिर भूमि पूजन से पहले करेंगे हनुमानगढ़ी में दर्शन, सात मिनट का दिया गया समय

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2020 09:18 IST

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 1991 में अयोध्या दौरे पर आए थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के साथ विवादित रामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में इस समय राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। भूमि पूजन में शामिल होने से पहले पीएम हनुमानगढ़ी के दर्शन करने भी जाएंगे।

लखनऊ: अयोध्या में इस समय राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यह कार्यक्रम 5 अगस्त को होने वाला है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाग लेंगे। बताया गया है भूमि पूजन में शामिल होने से पहले पीएम हनुमानगढ़ी के दर्शन करने भी जाएंगे।

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने कहा है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।  इधर, राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में अलख जगाने वाले व आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। बीजेपी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को फोन करके आमंत्रित किया जाएगा। उमा भारती व कल्याण सिंह ने कहा है कि वह दोनों इस भव्य भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। 

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 1991 में अयोध्या दौरे पर आए थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के साथ विवादित रामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया था। 

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

टॅग्स :राम मंदिरश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रनरेंद्र मोदीअयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो