लाइव न्यूज़ :

कोर्ट से नहीं निकलेगा राम जन्मभूमि का हल, अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा: श्रीश्री रविशंकर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 1, 2018 00:33 IST

श्रीश्री ने कहा, कोर्ट से राम जन्मभूमि विवाद का कोई हल नहीं निकल सकता। क्योंकि कोर्ट के फैसले से किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 28 फरवरी: राम जन्मभूमि विवाद का हल कोर्ट से नहीं आपसी बातचीत से ही निकलेगा। यह कहना है आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा। श्रीश्री ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वार्ता चल रही है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य होगा। 

उन्होंने कहा कि कोर्ट से राम जन्मभूमि विवाद का कोई हल नहीं निकल सकता। क्योंकि कोर्ट के फैसले से किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी, जो पक्ष हारेगा, वो अभी तो मान जायेगा लेकिन कुछ समय बाद फिर बवाल शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सौहार्दपूर्ण माहौल में कोर्ट के बाहर विवाद हल होने की पूरी उम्मीद है। 

इसके बाद वह श्रावस्ती पहुंचे, जहां बौद्ध भिक्षुओं ने श्री श्री का स्वागत किया। श्रीश्री ने श्रावस्ती स्थित बौद्ध मंदिर और स्तूप का भ्रमण किया। बौद्धकालीन स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव पर वे प्रसन्न दिखे।

टॅग्स :अयोध्याबाबरी मस्जिद विवादराम मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है