लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dham Ram Mandir: राम की नगरी अयोध्या में 15700 करोड़ रुपये की सौगात, छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल, अमृत भारत ट्रेन में आखिर क्या है खास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2023 13:08 IST

Ayodhya Dham Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया और दो नयी अमृत भारत व छह नयी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे।रोड शो करते हुए अयोध्‍या रेलवे स्टेशन पहुंचे।240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

Ayodhya Dham Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तैयारी शुरू हो गई है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अयोध्या का दौरा कर कई सौगात दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। राम की नगरी अयोध्या में 15700 करोड़ की सौगात दी है।

प्रधानमंत्री ने देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नयी श्रेणी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी भी दिखायी। अमृत भारत ट्रेन एक ‘एलएचबी पुश-पुल’ ट्रेन है जिसमें गैर वातानुकूलित बोगियां हैं। इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मोदी ने दो नयी अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छह नयी वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायी।

इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम