लाइव न्यूज़ :

अयोध्या केस: असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को दी चुनौती, कहा-अगर 56 इंच का सीना है तो अध्यादेश लाए सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2018 16:57 IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यादेश लाने की चुनौती दे दी है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब मामले की सुनवाई जनवरी में शुरू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यादेश लाने की चुनौती दे दी है। ओवैसी ने कहा 'अगर 56 इंच का सीना है तो सरकार अध्यादेश लाकर दिखाए'।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा 'आप सत्ता में हैं, आप राम मंदिर पर अध्यादेस क्यों नहीं लाते? हर बार सरकार अध्यादेश लाने की धमकी देती है। आखिर कब तक इस मामले में बीजेपी अध्यादेश के नाम पर में डराती रहेगी। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप अध्यादेश लाकर दिखाएं। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अक्टूबर) को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई जनवरी 2019 तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख की बाद में घोषणा करेगी। इसके बाद नेताओं के अलग-अलग बयान आने लगे मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू करने से पहले इस मामले को लेकर 'हिंदुओं का सब्र' टूटने की आशंका जताई है। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट सोमवार (29 अक्टूबर) से अयोध्या केस की नियमित सुनवाई शुरू करने वाला था। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ भी शामिल हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराम मंदिरबाबरी मस्जिद विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए