लाइव न्यूज़ :

एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष से लिए भरी उड़ान, पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला समेत अन्य को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: June 25, 2025 14:35 IST

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Launch: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, पूरा देश सितारों की ओर एक भारतीय की यात्रा से उत्साहित और गौरवान्वित है।

Open in App

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Launch: अंतरिक्ष में जानें के लिए एक्सिओम-4 मिशन सफलतापूर्वक रवाना हो गया है। अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल और चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ जिसमें भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं ने बुधवार को उड़ान भरी। एक्सिओम मिशन 4, या एक्स-4, फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च किया गया।

भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक अमेरिकी वाणिज्यिक मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर रहे हैं, जो 40 से अधिक वर्षों के अंतराल के बाद अंतरिक्ष में दूसरा 'गगनयात्री' भेजने के 1.4 बिलियन भारतीयों के सपनों को लेकर जा रहे हैं।

इस मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए टीम को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने लिखा, "हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएँ, उम्मीदें और आकांक्षाएँ लेकर आए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएँ!"

गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला मिशन में पायलट के तौर पर जाने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री है। इससे पहले भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने उड़ान भरने के तुरंत बाद शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "वास्तव में भारत के लिए गर्व का क्षण!" 

टॅग्स :Missionनरेंद्र मोदीभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?