लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की, लिखा- “कितने अच्छे हैं मोदी”

By भाषा | Updated: June 29, 2019 20:28 IST

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की बानगी शनिवार को उस वक्त देखने को मिली जब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मोदी के साथ एक सेल्फी ट्वीट की और उनकी सराहना करते हुए हिंदी में लिखा, “कितने अच्छे हैं मोदी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ट्वीट का यह कहते हुए जवाब दिया कि वह भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों की ऊर्जा को लेकर “उत्साहित” हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, “कितने अच्छे हैं मोदी लिख कर आपने संदेश को वायरल कर दिया।” जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दोनों नेता (मोदी और मॉरिसन) जापान के ओसाका में उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ कुछ अच्छे पल साझा किए। मॉरिसन ने मोदी के साथ के एक सेल्फी ली और ट्विटर पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया, “कितने अच्छे हैं मोदी।”

मोदी ने अपने जवाब में ट्विटर पर कहा, “दोस्त, मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों की ऊर्जा से उत्साहित हूं।” मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से कहा, “आप कितने अच्छे हैं, यह लिख कर तो, संदेश आपने ऐसा वायरल कर दिया है..मैं इसके लिए आपका शुक्रगुजार हूं।” मोदी और मॉरिसन ने जी-20 शिखर वार्ता से इतर मुलाकात की और खेल, खनन प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं समुद्री सहयोग तथा भारत-प्रशांत में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “जी-20 शिखर सम्मेलन में आखिरी वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जी-20 ओसाका शिखर वार्ता से इतर मुलाकात की। खेल, खनन प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं समुद्री सहयोग और भारत-प्रशांत में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी चर्चा हुई।” पिछले महीने दोनों नेताओं ने अपने-अपने देश में मिली चुनावी जीत पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। जी-20 अंतरराष्ट्रीय नेताओं का मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत