लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने लेह में चीन पर हमला करते हुए कहा, "भारत की रक्षा प्रणाली बेहद मजबूत, लद्दाख के लोग बाहरी प्रभावों से बेखौफ रहें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2023 09:12 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख दौरे पर पड़ोसी देश चीन पर बेहद आक्रामक हमला करते हुए कहा कि भारत न केवल दक्षिण एशिया बल्कि विश्व के मानचित्र पर सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है क्योंकि भारत के पास बेहद मजबूत सैन्य ताकत मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख दौरे पर चीन को लिया आड़े हाथों, किया आक्रामक हमलाभारत न केवल दक्षिण एशिया बल्कि विश्व के मानचित्र पर सबसे शक्तिशाली देशों में से एक हैभारत की मजबूत सैन्य ताकत लगातार लद्दाख की रक्षा में लगी हुई है, जनता बेफिक्र रहे

लेह: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के आखिरी दिन बुधवार को पड़ोसी देश चीन पर बेहद आक्रामक हमला करते हुए कहा कि भारत न केवल दक्षिण एशिया बल्कि विश्व के मानचित्र पर सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है क्योंकि भारत के पास बेहद मजबूत सैन्य ताकत मौजूद है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेना और आईटीबीपी जवानों के साथ-साथ भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में कहा, "हमारे पास मजबूत सैन्य बल है और वो लगातार लद्दाख की रक्षा में लगे हुए हैं। इसलिए लद्दाख के लोगों को बाहरी प्रभावों की कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए बेहद पुख्ता कदम उठाए हैं और पूरा देश लद्दाख के पीछे खड़ा है।"

अनुराग ठाकुर ने लेह से 211 किलोमीटर दूर करज़ोक गांव में आईटीबीपी जवानों के साथ बातचीत में कहा, "मौजूदा सरकार भारत को एक मजबूत और बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही है और यही कारण है कि सरकार देश के रक्षा बलों को संपूर्ण समर्थन कर रही है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक बन गया है।”

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि देश की सैन्य ताकतों की दृढ़ता के कारण अन्य देशों ले लगती हुई हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के तीनों अंगों को मजबूत करने के लिए अनवरत कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की भलाई के लिए काम करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने रक्षा उपकरण के निर्माण कार्य पर बात करते हुए कहा कि पहले देश रक्षा उपकरणों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर था, लेकिन पीएम मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" के तहत इस समय देश रक्षा क्षेत्र में 400 से अधिक वस्तुओं का निर्माण स्वदेश में कर रहा है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष 1 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में हुआ और साथ ही 16,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का भारत ने निर्यात भी किया, जो बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा रक्षा उपकरण निर्माण में नवीनतम तकनीकों के उपयोग ने विदेशी कंपनियों को भी जुड़ने के लिए आकर्षित किया है।

करज़ोक गांव में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की प्राथमिकता है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का विकास तेजी से हो और सरकार लद्दाख को समृद्धि और विकसित बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र का प्रयास है कि डिजिटल कनेक्टिविटी, सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, जल जीवन मिशन और खेल बुनियादी ढांचे में सुधार करके लद्दाख को खुद के बूते खड़ा करने का प्रयास किया जाए। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरलद्दाखचीनभारतीय सेनामोदी सरकारCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील