लाइव न्यूज़ :

बंगाल भाजपा प्रमुख के काफिले पर हमला, तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:08 IST

Open in App

बारासात, 20 फरवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया जिसके बाद भगवा दल और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

भाजपा ने जहां मिनाखा में रैली पर हुए हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया तो वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में स्थित तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बताया कि मिनाखा थानांतर्गत मलांचा में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में पीछे चल रहे दो वाहन पथराव के चलते क्षतिग्रस्त हो गए।

भाजपा ने दावा किया कि बम फेंके जाने से चार पार्टी कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने हालांकि, कहा कि हमले में कोई बम नहीं फेंका गया और न ही किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है।

इसने कहा कि वाहनों पर हमले के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

भाजपा नेता ने ट्वीट किया कि मिनाखा थानांतर्गत बसीरहाट के मलांचा में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने परिवर्तन यात्रा पर हमला किया। देसी बम फेंके जाने के कारण चार कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर है।

पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय से पथराव किया गया और हमले में देसी बमों का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्थित उसके कार्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!