लाइव न्यूज़ :

Attack on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले के बाद पुलिस का एक्शन, 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 10:49 IST

Attack on Anil Deshmukh: एनसीपी (सपा) ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है

Open in App

Attack on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात किए गए पथराव के संबंध में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया जिससे वह घायल हो गये।

इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बाद में उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के लिए गई।

पोद्दार ने बताया कि कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने सोमवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की उच्च-स्तरीय जांच किए जाने और देशमुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की।

आर्य ने एक बयान में कहा, ‘‘कटोल के बेलफाटा बिष्णुर में कुछ लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पहले कटोल में उनका इलाज कराया गया लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।’’

उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों को अपनी हार का आभास हो गया था, इसलिए उन्होंने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले का सहारा लिया। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चरणसिंह ठाकुर से है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024अनिल देशमुखमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा