लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एलजी द्वारा केजरीवाल के घर की मरम्मत पर रिपोर्ट मांगना 'असंवैधानिक', 'अलोकतांत्रिक': आतिशी

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2023 19:03 IST

आतिशी ने पत्र में कहा कि सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण के संबंध में रिकॉर्ड जब्त करने और कार्यकारी कार्रवाई का निर्देश देने का उनका आदेश "असंवैधानिक" और "अलोकतांत्रिक" है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार की PWD मंत्री ने इस संबंध में एलजी वीके सक्सेना को लिखा पत्र आवास के नवीनीकरण के संबंध में रिकॉर्ड जब्त करने और कार्यकारी कार्रवाई का निर्देश देने का उनका निर्देश "असंवैधानिक" और "अलोकतांत्रिक" है।पत्र में एलजी से संविधान द्वारा निर्धारित शासन की योजना को बहाल करने का आग्रह किया

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण के संबंध में रिकॉर्ड जब्त करने और कार्यकारी कार्रवाई का आपका निर्देश "असंवैधानिक" और "अलोकतांत्रिक" है। पत्र में, उन्होंने एलजी से अपना आदे वापस लेने और दिल्ली और उसके लोगों के लिए संविधान द्वारा निर्धारित शासन की योजना को बहाल करने का आग्रह किया।

आतिशी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आप निर्वाचित सरकार को अपने कार्यों के संबंध में एक बार फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर नहीं करेंगे।" केजरीवाल के आधिकारिक आवास की मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच उपराज्यपाल ने अधिकारियों को खर्च के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है और 15 दिनों के भीतर इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल और आप पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर है, भाजपा का दावा है कि 2020-22 के दौरान यहां 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आप ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले को उठाकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। 27 अप्रैल को जारी एक राज निवास आदेश में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में कथित "घोर अनियमितताओं" की रिपोर्ट का हवाला दिया गया था।

एलजी को लिखे अपने पत्र में, आतिशी ने कहा कि उनका आदेश "असंवैधानिक" और "अलोकतांत्रिक" है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिकॉर्ड को जब्त करने और कार्यकारी कार्रवाई का निर्देश देने वाला एलजी का पत्र उपराज्यपाल के कार्यालय के अधिकार क्षेत्र और अधिकार से पूरी तरह से बाहर है, और संबंधित मंत्री और मंत्रिपरिषद को दरकिनार करता है, जो दिल्ली सरकार के लिए लोकतांत्रिक रूप से जिम्मेदार हैं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्लीअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए