लाइव न्यूज़ :

विधान भवन से कुछ दूरी पर अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:36 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से कुछ ही दूरी पर चाक-चौबंद सुरक्षा वाले बापू भवन में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने सोमवार को कथित रूप से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बापू भवन की आठवीं मंजिल पर नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बापू भवन विधान भवन के ठीक सामने स्थित है और इसमें मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं। हजरतगंज के अपर पुलिस आयुक्त राघवेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है। जिस रिवॉल्वर से गोली चली वह लाइसेंसशुदा बताई जाती है। मगर फिर भी उसके विवरण की जांच की जा रही है। ’’ इस सवाल पर कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाली इमारत में दयाल अपने साथ रिवाल्वर कैसे ले जा सका, मिश्रा ने कहा कि इस मामले की भी जांच की जाएगी। इस सवाल पर कि जन्माष्टमी की छुट्टी होने के बावजूद विशंभर दयाल अपने ऑफिस में क्यों थे, इस पर अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस पहलू को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। इस बीच, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने कहा कि वह इस घटना के बारे में जानकर अचंभित हैं। उन्होंने बताया कि दयाल के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहाई-वे पर धूम्रपान का सेवन बढ़ा, जहरीली हुई हवा, शिक्षा पर खर्च के आंकड़ें चौंकाने वाले- NSSO

कारोबारकृषि और पशुपालन में आधुनिक और परंपरागत तरीकों को साथ लेकर चलने की जरूरत, केंद्रीय मंत्री रूपाला ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस करना होगा...

भारतभारत करोड़पतियों की बढ़ती संख्या का बना घर ! देखें क्या कहती है रिपोर्ट

भारतउत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्ता पालने वालों के लिए बनाए नए नियम

भारतबापू भवन में खुद को गोली मारने वाले निजी सचिव की अस्पताल में मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण