लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: नोटा से मतदाताओं का मोहभंग?, महाराष्ट्र में 0.75 और झारखंड में 1.32 प्रतिशत ने दबाया बटन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 10:53 IST

Assembly Elections 2024: झारखंड में एक प्रतिशत से थोड़ा अधिक (1.32 प्रतिशत) मतदाताओं ने इस विकल्प का प्रयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने आंकड़े पेश किया।Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ था।Assembly Elections 2024: झारखंड में 66.65 और 68.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों में मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) विकल्प को एक बार फिर कम ही अपनाया। शनिवार को आए चुनाव परिणामों में यह बात सामने आयी कि महाराष्ट्र में 0.75 प्रतिशत और झारखंड में 1.32 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक प्रतिशत से भी कम (0.75 प्रतिशत) मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ या नोटा विकल्प का इस्तेमाल किया, जहां 288 सीटों के लिए चुनाव हुए।

झारखंड में एक प्रतिशत से थोड़ा अधिक (1.32 प्रतिशत) मतदाताओं ने इस विकल्प का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में हुए चुनाव में 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड में दो चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए मतदान में क्रमशः 66.65 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इससे पहले हाल में हुए विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने हरियाणा के मतदाताओं की तुलना में नोटा विकल्प का अधिक इस्तेमाल किया था। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 67.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 0.38 प्रतिशत ने नोटा का विकल्प चुना था।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर 2013 में शुरू किए गए नोटा विकल्प का अपना प्रतीक है - एक मतपत्र जिस पर काले रंग का काटे (क्रॉस) का निशान बना होता है। सितंबर 2013 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम पर नोटा बटन को वोटिंग पैनल पर अंतिम विकल्प के रूप में जोड़ा।

न्यायालय के आदेश से पहले, जो लोग किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते थे, उनके पास फॉर्म 49-ओ भरने का विकल्प था। लेकिन निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के नियम 49-ओ के तहत मतदान केंद्र पर फॉर्म भरने से मतदाता की गोपनीयता से समझौता होता था। उच्चतम न्यायालय ने हालांकि निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने से इनकार कर दिया था कि यदि अधिकतर मतदाताओं ने मतदान के दौरान नोटा विकल्प का इस्तेमाल किया है तो पुनः चुनाव कराए जाएं।

टॅग्स :नोटामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगझारखंड विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

ज़रा हटकेप्रेम विवाह कर मां-पापा और परिवार से अलग?, रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु SIR, यहां पढ़िए इमोशनल स्टोरी

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद