लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2019: चुनावी प्रचार को लेकर राहुल गांधी का मौन!

By हरीश गुप्ता | Updated: September 27, 2019 08:58 IST

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी, वर्धा के गांधी आश्रम से पदयात्र में भाग ले सकते हैं, लेकिन यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक है और चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका पर हरियाणा में प्रचार के लिए सैलजा, भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित अनेक नेताओं का भारी दबाव है. तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं होने के बावजूद सोनिया गांधी के दोनों राज्यों में कुछ रैलियों को संबोधित करने के संकेत मिले हैं.

महाराष्ट्र और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रचार अभियान में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की शिरकत को लेकर असमंजस का दौर जारी है. अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के दौरे के अलावा पार्टी के मामलों में उनके कोई रूचि नहीं दिखाने के कारण यह संभावना बढ़ती दिख रही है कि वह खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखें. असमंजस इस बात के कारण बढ़ गया है कि उन्होंने न तो हां कहा है और न ना.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और सीडब्ल्यूसी की बैठक सहित अन्य बैठकों में राहुल के भाग नहीं लेने के कारण यह संभावना प्रबल होती जा रही है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रचार की कमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों में ही होगी. गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेता ने जब राहुल के कार्यालय से हरियाणा में प्रचार की संभावना जानना चाही तो कोई जवाब नहीं मिला. वैसे राहुल के कार्यालय से जवाब में ‘ना’ भी नहीं कहा गया है और न सहमति जताई गई है.

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी, वर्धा के गांधी आश्रम से पदयात्र में भाग ले सकते हैं, लेकिन यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक है और चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं है. तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं होने के बावजूद सोनिया गांधी के दोनों राज्यों में कुछ रैलियों को संबोधित करने के संकेत मिले हैं. उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका पर हरियाणा में प्रचार के लिए सैलजा, भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित अनेक नेताओं का भारी दबाव है. नवजोत सिंह सिद्धू के परिदृश्य से गायब हो जाने के बाद अब प्रचार की पूरी जिम्मेदारी गांधी परिवार के ही कंधों पर आ गई है.

टॅग्स :राहुल गांधीअसेंबली इलेक्शन २०१९सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी