लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव मतदाता डेटा विवाद: CSDS डायरेक्टर संजय कुमार के खिलाफ FIR, महाराष्ट्र को लेकर दिलाया था गलत डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 21:41 IST

Assembly election voter data dispute: कुमार की पोस्ट में दावा किया गया था कि 2024 के आम चुनाव की तुलना में दो विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो लगभग छह महीने के अंतराल पर हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरामटेक के तहसीलदार की शिकायत पर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।212 (लोक सेवक को गलत जानकारी प्रदान करना) और 340 के तहत मामला दर्ज किया गया। दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि का आरोप लगाया था।

नागपुरः नागपुर जिला पुलिस ने बुधवार को चुनाव विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ ‘‘चुनाव के संबंध में झूठा बयान’’ देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने 2024 के आम चुनावों की तुलना में महाराष्ट्र चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि का आरोप लगाया था। कुमार की पोस्ट में दावा किया गया था कि 2024 के आम चुनाव की तुलना में दो विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो लगभग छह महीने के अंतराल पर हुए थे।

बाद में उन्होंने मंगलवार को इसे हटा दिया और एक अन्य पोस्ट में माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर ‘‘गलत डेटा’’ पोस्ट करने के लिए माफी मांगी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामटेक के तहसीलदार की शिकायत पर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 175 (चुनाव के संबंध में झूठा बयान), 353 (1) बी (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान), 212 (लोक सेवक को गलत जानकारी प्रदान करना) और 340 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024नागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए