लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022 Dates: 5 राज्य, 18.34 करोड़ मतदाता, 690 सीट, पहला चरण 10 फरवरी को, 10 मार्च को आएंगे नतीजे, यहां जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2022 16:46 IST

Assembly Election 2022 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को होगा।सभी पांच राज्यों में 10 मार्च को मतगणना होगी।मणिपुर में दो चरण में मतदान होंगे।

Assembly Election 2022 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने 5 राज्य में चुनाव की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा, कोविड के मद्देनजर सुरक्षित चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है।

आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान और मतगणना 10 मार्च को होगा। इन पांच राज्यों में 18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 8.5 करोड़ महिला मतदाता हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

पहला चरणः 10 फरवरी 

दूसरा चरणः 14  फरवरी 

तीसरा चरणः 20 फरवरी

चौथा चरणः 23  फरवरी 

पांचवां चरणः 27  फरवरी 

छठा चरणः 3 मार्च

सातवां चरणः 7 मार्च।

उत्तराखंड, पंजाब और गोवा चुनावः

14 फरवरी।

मणिपुर विधानसभा चुनावः

27 फरवरी और 3 मार्च।

सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव संबंधी तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, मतदाता केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति होगी, सभी पांच राज्यों में प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए समग्र कार्य योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मतदाता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का विकल्प भी दिया जाएगा।आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा। 15 जनवरी तक कोई रैली या यात्रा की अनुमति नहीं होगी, डिजिटल माध्यम से प्रचार पर जोर होगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttarakhand Assemblyगोवापंजाब विधानसभा चुनावमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार