लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: पांच मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: October 23, 2019 11:00 IST

हरियाणा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान बुधवार को सुबह सात बजे आरंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था.हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे.

हरियाणा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह पुन: मतदान आरम्भ हुआ। राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंदरजीत ने मंगलवार को बताया था कि कुछ ‘‘खामियां’’ देखी गई हैं, जिसके बाद इन केंद्रों में पुन: मतदान का आदेश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 71, झज्जर जिले के बेरी निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 161, नारनौल जिले की नारनौल विधानसभा सीट के बूथ नंबर 28, रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 18 और फरीदाबाद जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 113 पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

पुनर्मतदान बुधवार को सुबह सात बजे आरंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। परिणाम बृहस्पतिवार को आएंगे। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट