लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- 1654 दिन से गद्दी पर बैठे हैं, अब तो 1 पत्रकार वार्ता कर लीजिए

By विकास कुमार | Updated: December 7, 2018 15:46 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, आपको देश की बागडोर संभाले हुए 1654 दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक आपने कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है।

Open in App

नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनके किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा नहीं लेंने को लेकर विरोधी पार्टियां अक्सर उनको निशाने पर लेती हैं।  लेकिन इस बार खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर प्रेस कांफ्रेंस नहीं करने को लेकर तंज कसा है।  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।   

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी तंज कसते हुए कहा,  ''अब चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है, आशा है कि आप अपने पार्ट टाइम जॉब यानि प्रधानमंत्री के जॉब को कुछ समय दे सकते हैं।  आपको देश की बागडोर संभाले हुए 1654 दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक आपने कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है। अपने हैदराबाद प्रेस कांफ्रेंस की कुछ तस्वीरें आपके सामने रख रहा हूँ।  आप भी किसी दिन आजमा सकते हैं, सवालों के जवाब देने में बहुत आनंद आता है। 

गौरतलब है कि यूपीए शासन में जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे, उन्हें अक्सर नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में मौनमोहन सिंह बोला करते थे।  मोदी कहते थे कि देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।  जबकि एक तथ्य ये भी है कि मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए दो बार प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।

 

प्रधानमंत्री के पद संभालने के बाद नरेन्द्र मोदी ने अभी तक कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया है।  भारतीय जनता पार्टी इसका बचाव करते हुए कहती है कि प्रधानमंत्री 'मन की बात' की बात जैसे कार्यक्रमों से जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियां इसे एकतरफा संवाद मानती हैं जिसमें नरेन्द्र मोदी को कठिन सवालों का सामना नहीं करना पड़ता है।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब