लाइव न्यूज़ :

असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास पर लगाए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप, कहा- राहुल गांधी से शिकायत की फिर भी कुछ नहीं हुआ

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2023 19:22 IST

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की असम इकाई की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आईवाईसी के प्रमुख श्रीनिवास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अंगकिता दत्ता ने यह भी कहा कि वे इस बारे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बता चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअंगकिता दत्ता ने कई ट्वीट कर श्रीनिवास पर प्रताड़ना और परेशान करने का आरोप लगाया है।अंगकिता ने आरोप लगाया कि लैंगिक आधार पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है और उत्पीड़न किया गया है।अंगकिता दत्ता के अनुसार कई बार राहुल गांधी से इस संबंध में शिकायत के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ किसी जांच की शुरुआत नहीं की गई।

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) की असम इकाई की प्रमुख अंगकिता दत्ता ने अपने सहयोगी और आईवाईसी प्रमुख श्रीनिवास पर प्रताड़ना और परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लैंगिक आधार पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है और मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। अंगकिता दरअसल अंजन दत्ता की बेटी हैं, जो असम में तरुण गोगोई की सरकार में मंत्री रहे थे और कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे।

अंगकिता ने एक के बाद एक कई ट्वीट् में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को टैग करते हुए उन्हें उनकी शिकायतों के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के भी भी कोसा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कई शिकायतों के बावजूद श्रीनिवास के खिलाफ किसी जांच की शुरुआत नहीं की गई है।

अंगकिता ने एक ट्वीट में लिखा, 'आईवाईसी के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया है और मेरे लिंग के आधार पर भेदभाव कर रहे हैं। मेरे संस्कार और शिक्षा मुझे अब इसकी इजाजत नहीं देते। कई बार बातों को सामने लाने के बावजूद नेतृत्व ने उसे अनसुना कर दिया है।'

अंगकिता ने एक ट्वीट में कहा, 'मैं उनकी ओर से कार्रवाई के इंतजार में कई महीनों तक चुप रही, फिर भी किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। श्रीनिवास बीवी अपने पीआर की आड़ में तरह-तरह के गलत काम करके भी बच रहे हैं। एक सेक्सिस्ट और अराजकवादी कैसे आईवाईसी का नेतृत्व कर सकता है। हर बार कैसे वह एक महिला को प्रताड़ित और नीचा दिखा सकते हैं? प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का क्या हुआ?'

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, 'मुझे राहुल गांधी पर बहुत विश्वास था और श्रीनिवास बीवी के उत्पीड़न और मेरे प्रति भाषा के अपमानजनक उपयोग के बारे में बताने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू गई थी। अभी अप्रैल आ गया है और अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हुई है। क्या इसी सुरक्षित जगह के बारे में राहुल गांधी बात करते हैं?'

अंगकिता ने कहा, 'मैं एक महिला नेता हूं। अगर मैं इस तरह के उत्पीड़न से गुजरती हूँ, तो मैं महिलाओं को कांग्रेस में शामिल होने के लिए कैसे प्रोत्साहित करूँ?'

उन्होंने कहा, 'श्रीनिवास सोचते है कि वह इतने शक्तिशाली है और उसे बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है कि वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। जब पिछले आईवाईसी अध्यक्ष केशव कुमार ने यौन उत्पीड़न किया और (यह) #MeToo के कारण सामने आया, तो उन्हें हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब श्रीनिवास द्वारा छह महीने तक मानसिक रूप से प्रताड़ित और भेदभाव किए जाने के बावजूद मुझे चुप रहने के लिए कहा गया है और कोई जांच शुरू नहीं की गई है।'

टॅग्स :कांग्रेसSrinivas BVराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल