लाइव न्यूज़ :

असम: भगवान शिव के भेष में महंगाई पर नुक्कड़ नाटक को लेकर विवाद, पुलिस ने एक्टर को किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2022 13:56 IST

असम में भगवान शिव के भेष में महंगाई को लेकर नुक्कड़ नाटक करने वाले एक्टर बिरिंचि बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस नाटक के वीडियो खूब वायरल हो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के नगांव में भगवान शिव के भेष में नुक्कड़ नाटक करने वाले एक कलाकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।नुक्कड़ नाटक में एक्टर ने महंगाई को लेकर मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

गुवाहाटी: असम के नगांव में भगवान शिव के भेष में नुक्कड़ नाटक कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कलाकार का नाम बिरिंचि बोरा है।

बिरिंचि बोरा (Birinchi Bora) ने नरेंद्र मोदी सरकार के तहत मूल्य वृद्धि के विरोध में एक महिला सह-कलाकार (जो माता पार्वती के रूप में थीं) के साथ सड़क पर एक नाटक आयोजिक किया था। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

हालांकि, बोरा का काम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे कई हिंदू संगठनों को रास नहीं आया। इन संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बाद में अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करा दी।

शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बिरिंची बोरा को हिरासत में लिया गया और नगांव सदर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

नुक्कड़ नाटक में महंगाई पर तंज

नुक्कड़ नाटक में बिरंची बोरा और उनकी सह-कलाकार परिशिमिता शिव और पार्वती के रूप में सजे हुए एक सड़क पर बाइक की सवारी करते नजर आते हैं। बाइक कुछ दूर पर जाकर रूक जाता है क्योंकि उसमें पेट्रोल खत्म हो गया था। नाटक में इस मुद्दे पर शिव और माता पार्वती के बीच बहस होती है। इस बहस में 'शिव' ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमला करना शुरू कर देते हैं।

बोरा इस दौरान बढ़ती कीमतों से निजात पाने के लिए जनता से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील करते हैं। फिलहाल, नगांव पुलिस ने बोरा की हिरासत पर कोई टिप्पणी अभी तक नहीं की है।

इससे पहले फिल्म 'काली' पर विवाद सामने आया था। इसमें पोस्टर में काली को सिगरेट पीते दर्शाया गया था, साथ ही उनके हाथ में एलजीबीटी का झंडा था। ये विवाद थमा भी नहीं था कि फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई ने एक और ट्वीट किया जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती का किरदार निभा रहे एक्टर्स को धूम्रपान करते दिखाया गया है। इस पर भी हंगामा मचा था। 

टॅग्स :असमभगवान शिवनरेंद्र मोदीबजरंग दलविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया