लाइव न्यूज़ :

असम: PM मोदी के खिलाफ ट्वीट मामले में जमानत मिलने के बाद मेवाणी दोबारा गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: April 26, 2022 08:08 IST

सोमवार को अदालत ने मेवाणी को जमानत देते हुए कहा कि कहा कि (मेवाणी का ट्वीट) प्रथम दृष्टया किसी वर्ग, समुदाय, लोगों के धार्मिक समूह, जाति, भाषा का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय विधायक मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।पीएम मोदी के खिलाफ एक ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ असम के कोकराझार में एफआईआर दर्ज हुआ था।कथित ट्वीट में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "गोडसे को भगवान मानते हैं।’ 

गुवाहाटी: कोकराझार की एक अदालत द्वारा सोमवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को जमानत दिए जाने के बाद भी उन्हें बारपेटा जिले में एक लोक सेवक के साथ मारपीट और एक महिला का अपमान करने सहित विभिन्न आरोपों के तहत दायर एक नए मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, बारपेटा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमिताभ सिन्हा ने कहा कि 21 अप्रैल की सुबह कोकराझार की एक महिला पुलिस निरीक्षक द्वारा बारपेटा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के आधार पर एक मामला (81/2022) दर्ज किया गया था। 

सिन्हा ने कहा कि वह इस समय बारपेटा रोड में पुलिस हिरासत में है और उन्हें 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले 21 अप्रैल को ही मेवाणी को गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया गया था।

असम के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) जीपी सिंह ने बताया कि मेवाणी ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें (महिला पुलिस अधिकारी) अनुचित तरीके से छुआ। मामले की अभी जांच चल रही है।

मेवाणी पर आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और गाने), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिछले साल सितंबर में कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उनके एक ट्वीट को लेकर कोकराझार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "गोडसे को भगवान मानते हैं।’ 

विधायक को ट्रांजिट रिमांड पर कोकराझार लाया गया था और कोकराझार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

सोमवार को अदालत ने मेवाणी को जमानत देते हुए कहा कि कहा कि (मेवाणी का ट्वीट) प्रथम दृष्टया किसी वर्ग, समुदाय, लोगों के धार्मिक समूह, जाति, भाषा का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीअसमAssam Policeहेमंत विश्व शर्मानरेंद्र मोदीगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?