लाइव न्यूज़ :

Assam AHSEC Result 2018: आज जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का नतीजा, सुबह 9:30 Ahsec.nic.in पर देखें परिणाम

By धीरज पाल | Updated: May 31, 2018 07:22 IST

Assam AHSEC 12th Final Result 2018: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) आज कक्षा 12वीं के नतीजे कुछ देर बाद जारी किया जाएगा। ताजा खबरों के मुताबिक असम बोर्ड Assam HS Final Results 2018 सुबह 9:30 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Ahsec.nic.in पर देख सकते हैं।

Open in App

गुवहाटी, 31 मई:  असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट आज जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा असम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा। यह रिजल्ट आज सुबह 9:30 बजे जारी किया जाएगा। ताजा खबरों के मुताबिक रिजल्ट को लेकर 2 घंटे बाद असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) बोर्ड के मुख्यालय पर अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉंफ्रेंस किया जाएगा। असम बोर्ड का मुख्यालय गुवहाटी में स्थित है। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि असम बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं। 

इन स्टेप्स को फॉलों कर देखें Assam AHSEC 12th Result 2018 के रिजल्ट 

स्टेप्स 1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट Ahsec.nic.in पर क्लिक करें। स्टेप्स 2. उसके बाद (Assam HS Final Result, AHSEC Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप्स 3. छात्र पूछी गई जानकारियां भरें जैसे- नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।स्टेप्स 4. छात्र सारी पूछी गई जानकारी भरने के बाद सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।स्टेप्स 5. कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके होमस्क्रीन पर होगा। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।  

SMS द्वारा प्राप्त करें असम बोर्ड 12वीं के नतीजे  (Assam HS Final Result, AHSEC Result 2018)

यदि छात्र रिजल्ट SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो वो मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर  ASSAM12 टाइप करें उसके बाद स्पेस दें और 56263 नंबर पर भेज दें। 

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC)  बोर्ड 12वीं के एग्जाम  हर साल फरवरी से मार्च महीने में आयोजित कराती है। इस साल असम बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू हुई और 22 मार्च तक आयोजित किया गया। असम बोर्ड 12वीं के अलग-अलग विषयों जैसे साइंस, कॉमर्स और आर्ट की परीक्षाएं भी एक साथ आयोजित हुईं। बता दें कि बोर्ड इस साल तीनों विषयों के नतीजे एक साथ कल यानी 31 मई को जारी करेगा। पिछले साल कक्षा 12वीं के आर्ट सब्जेक्ट में 73.16 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, कॉमर्स में 82.72 फीसदी और साइंस में 86.24 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएएचएसईसी.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर