लाइव न्यूज़ :

असमः 36,000 मेधावी छात्रों को स्कूटर देगी राज्य सरकार; 258.9 करोड़ आएगी लागत, सहायक प्रोफेसरों की सैलरी भी बढ़ाई गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 10:17 IST

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि कुल 35,800 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया जिनमें 29,748 लड़कियां शामिल हैं और 6,052 लड़कों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग 36,000 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर दिया जाएगा।राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को 258.9 करोड़ रुपये की लागत से कार्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव पारित कियाउच्च शिक्षा विभाग छात्रों को पंजीकरण और बीमा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।

गुवाहाटीः असम सरकार इस साल उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग 36,000 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर देगी। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को 258.9 करोड़ रुपये की लागत से कार्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया।

उन्होंने कहा कि कुल 35,800 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया जिनमें 29,748 लड़कियां शामिल हैं और 6,052 लड़कों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को स्कूटर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग छात्रों को पंजीकरण और बीमा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रांतीय कॉलेजों में निश्चित वेतन पर काम कर रहे सहायक प्रोफेसरों के मासिक पारिश्रमिक को बढ़ाकर 55,000 रुपये करने का भी फैसला किया। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार