लाइव न्यूज़ :

असम गण परिषद मूल लोगों के साथ है, वह राज्य को CAA के बाहर रखने के लिए कटिबद्ध: केशब महंत

By भाषा | Updated: December 29, 2019 05:51 IST

पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा कि इस मुद्दे पर अगप के रुख की गलत व्याख्या की गयी और असम के लोग आश्वस्त रहें कि अगप असमी लोगों के हितों के विरुद्ध नहीं जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसर्बानंद सोनोवाल सरकार में मंत्री महंत ने कहा कि अगप चाहती है कि असम को भी पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की तरह सीएए के दायरे से बाहर रखा जाए यह उपबंध असमी लोगों की संस्कृति, सामाजिक, भाषाई पहचान और धरोहर की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए संवैधानिक, वैधानिक और प्रशासनिक मापदंड की व्यवस्था करता है।

असम के सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक अगप ने शनिवार को कहा कि पार्टी मूल निवासियों के साथ है और वह राज्य को संशोधित नागरिकता कानून के दायरे से बाहर रखने के लिए कटिबद्ध है। असम गण परिषद (अगप) के कार्यकारी अध्यक्ष केशब महंत ने कहा कि असम संधि के उपबंध छह के अलावा स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी चाहती है।

यह उपबंध असमी लोगों की संस्कृति, सामाजिक, भाषाई पहचान और धरोहर की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए संवैधानिक, वैधानिक और प्रशासनिक मापदंड की व्यवस्था करता है। संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ भाषण देने के बाद राज्यसभा में अगप सदस्य बिरेंद्र प्रसाद वैश्य द्वारा उसके पक्ष वोट देने को लेकर पार्टी की राज्यभर में किरकिरी हो रही है।

सर्बानंद सोनोवाल सरकार में मंत्री महंत ने कहा कि अगप चाहती है कि असम को भी पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की तरह सीएए के दायरे से बाहर रखा जाए और इसलिए हमने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा कि इस मुद्दे पर अगप के रुख की गलत व्याख्या की गयी और असम के लोग आश्वस्त रहें कि अगप असमी लोगों के हितों के विरुद्ध नहीं जाएगी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब